फोर्टिस हेल्थकेयर के अडायु ने रेवाड़ी में मनोरोग ओपीडी क्लिनिक की शुरुआत की

Ticker

15/recent/ticker-posts

फोर्टिस हेल्थकेयर के अडायु ने रेवाड़ी में मनोरोग ओपीडी क्लिनिक की शुरुआत की

फोर्टिस हेल्थकेयर के अडायु ने रेवाड़ी में मनोरोग ओपीडी क्लिनिक की शुरुआत की

रेवाड़ी : फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्ण रूप से एकीकृत मनोचिकित्सा एवं नशा मुक्ति अस्पताल अडायु ने रेवाड़ी में अपनी ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) सेवा शुरू की है। अडायु ओपीडी क्लिनिक हर गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सिटी हार्ट क्लिनिक एंड मेडिकल सेंटर में संचालित होगा। यहां बच्चों, वयस्कों और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को विशेषज्ञ मनोचिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। 


अडायु ओपीडी क्लिनिक का उद्देश्य लोगों और परिवारों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है, ताकि वे समय पर विशेषज्ञ सहायता प्राप्त कर सकें और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर बात करने के लिए प्रोत्साहित हों। क्लिनिक में चिंता, घबराहट के दौरे, परीक्षा संबंधी तनाव, अत्यधिक काम के कारण मानसिक थकान, उदासी, अवसाद, जरूरत से ज्यादा सोचना, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी), डर और फोबिया, नींद से जुड़ी समस्याओं, गुस्से, चिड़चिड़ेपन, भावनात्मक परेशानियों और मानसिक आघात जैसी समस्याओं के लिए परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा बाइपोलर डिसऑर्डर, सिजोफ्रेनिया और अन्य मानसिक विकारों, गंभीर अवसाद एवं ओसीडी, व्यक्तित्व संबंधी विकारों तथा नशे से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेष देखभाल उपलब्ध होगी। शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों पर निर्भरता से जूझ रहे लोगों को नशा मुक्ति संबंधी सहायता भी प्रदान की जाएगी।


इस पहल पर फोर्टिस नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम एवं अडायु के चेयरपर्सन डॉ. समीर पारीख, ने कहा, “मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती हैं। इनका असर रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों, कामकाज और शिक्षा पर भी पड़ सकता है। ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए समय पर उचित विशेषज्ञ देखभाल मिलना बेहद महत्वपूर्ण है। रेवाड़ी में अडायु ओपीडी क्लिनिक शुरू करने का हमारा उद्देश्य विशेषज्ञ मनोचिकित्सकीय सेवाओं को लोगों के और करीब लाना है, ताकि जरूरत पड़ने पर व्यक्ति और उनके परिवार आसानी से प्रोफ़ेशनल सहायता प्राप्त कर सकें।”


अडायु में कंसल्टेंट साइकियाट्रिस्ट डॉ. कनिष्का मील सिंह, ने कहा, “कई बार लोग यह समझ नहीं पाते कि वे जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनके लिए विशेषज्ञ की मदद लेना जरूरी है या नहीं। सामाजिक झिझक, खर्च और सेवाओं तक पहुंच से जुड़ी चिंताएं भी उन्हें परामर्श लेने से रोक सकती हैं। रेवाड़ी में विशेषज्ञ मनोचिकित्सा ओपीडी की उपलब्धता से लोगों को अपने घर के नजदीक ही परामर्श लेने का अवसर मिलेगा। हम विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को चिंता, तनाव और नींद की समस्याओं से लेकर जटिल मानसिक विकारों तथा नशे से संबंधित समस्याओं तक, कई तरह की परेशानियों में सहायता प्रदान कर सकेंगे।”


सिटी हार्ट क्लिनिक एंड मेडिकल सेंटर के कंसल्टेंट फिजिशियन एवं डायरेक्टर डॉ. पवन गोयल, ने कहा, “विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य का अभिन्न हिस्सा है और यह शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश और आधुनिक जीवन के बढ़ते दबाव के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। इसका अंदाजा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए आने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या से लगाया जा सकता है। हम यह भी देखते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियों के प्रबंधन को और चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं। इसलिए विशेषज्ञ मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर होना समग्र स्वास्थ्य परिणामों के लिए महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से अब मेरी ओपीडी प्रत्येक गुरुवार को सिटी हार्ट क्लिनिक, रेवाड़ी में उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को अपने घर के नजदीक विशेषज्ञ मानसिक स्वास्थ्य परामर्श मिल सकेगा।”

💡 Enjoying the content?

For getting latest content, Please Follow us.

Follow Us