कानपुर, मई 22, 2026: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा ने आज कानपुर स्थित न्यू जीटी नर्सिंग होम में अपनी विशेष यूरोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर प्रोस्टेट एंड यूरोलॉजिकल कैंसर्स एंड मेल हेल्थ विभाग के चेयरमैन और यूरोलॉजी विभाग के ग्रुप चेयरमैन डॉ. (प्रो.) राजेश अहलावत तथा यूरोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. प्रांजल गुप्ता की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर न्यू जी.टी. नर्सिंग होम, कानपुर के ओनर एवं डायरेक्टर डॉ. विनय गुप्ता और डॉ. वंदना गुप्ता भी मौजूद रहे।
डॉ. प्रांजल गुप्ता हर महीने के दूसरे शनिवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक न्यू जी.टी. नर्सिंग होम, कानपुर में प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर प्रोस्टेट एंड यूरोलॉजिकल कैंसर्स विभाग के कंसल्टेंट डॉ. प्रांजल गुप्ता ने कहा, “पारंपरिक सर्जरी की तुलना में रोबोटिक यूरोलॉजिकल सर्जरी कई महत्वपूर्ण फायदे प्रदान करती है। रोबोटिक तकनीक ने यूरोलॉजी से जुड़ी कई कॉम्प्लेक्स प्रोसीजर्स को अधिक सटीक और प्रभावी बनाया है। प्रोस्टेट सर्जरी में इस तकनीक ने क्रांतिकारी बदलाव लाया है, जिससे सर्जन फोकल थेरेपी की मदद से कैंसरस टिशूस को सटीक रूप से हटाते हुए आसपास की संरचनाओं को सुरक्षित रख सकते हैं। इससे यूरिन कंट्रोल की समस्या और इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसे जोखिम कम हो जाते हैं। किडनी कैंसर के मामलों में बड़े ट्यूमर होने पर प्रभावित किडनी को पूरी तरह हटाया जा सकता है, जबकि छोटे ट्यूमर में केवल कैंसरस हिस्से को हटाया जाता है। वहीं, ब्लैडर सर्जरी में रोबोटिक तकनीक कॉम्प्लेक्स रिकंस्ट्रक्शन और ब्लैडर हटाने जैसी प्रक्रियाओं में मददगार साबित हो रही है।”
डॉ. प्रांजल ने आगे कहा, “यूरोलॉजिकल कैंसर्स मूत्र प्रणाली को प्रभावित करने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर का समूह हैं और इनके शुरुआती लक्षणों की पहचान समय पर उपचार के लिए बेहद जरूरी है। सामान्य लक्षणों में पेशाब में खून आना (हेमेच्यूरिया), लगातार कमर या पेल्विक क्षेत्र में दर्द, पेशाब की आदतों में बदलाव जैसे बार-बार पेशाब आना या पेशाब करने में कठिनाई, और बिना कारण वजन कम होना शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, मरीजों को थकान, पेल्विक क्षेत्र में गांठ या सूजन महसूस होना, या बार-बार यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन भी हो सकता है। ऐसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते डॉक्टर से सलाह लेना सटीक जांच और उपचार के लिए जरूरी है।”
इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के साथ, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा ने एडवांस्ड चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने और आधुनिक उपचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। अब मरीज अपने शहर में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।



Social Plugin