रोहतक: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका ने आज सनफ्लैग ग्लोबल हॉस्पिटल, रोहतक में अपनी जीआई ऑनकोसर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका के जीआई एवं एचपीबी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर एवं क्लिनिकल एडमिनिस्ट्रेटर, डॉ. संजीव कुमार की उपस्थिति में किया गया।
डॉ. संजीव कुमार प्रत्येक महीने के तीसरे मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सनफ्लैग ग्लोबल हॉस्पिटल, रोहतक में प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका के जीआई एवं एचपीबी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर एवं क्लिनिकल एडमिनिस्ट्रेटर, डॉ. संजीव कुमार ने कहा, “गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (GI) और एचपीबी कैंसर भोजन नली, पेट, आंत, लिवर, पित्ताशय (गॉल ब्लैडर), अग्न्याशय (पैंक्रियास) और बाइल डक्ट्स जैसे अंगों को प्रभावित करते हैं। यदि इन कैंसर की समय पर पहचान नहीं हो, तो ये तेजी से फैल सकते हैं। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी जीआई एवं एचपीबी कैंसर, दोबारा होने वाले कैंसर और अन्य कॉम्प्लेक्स ऑन्कोलॉजिकल स्थितियों के लिए व्यापक देखभाल प्रदान करती है।
एडवांस्ड सर्जिकल और रोबोटिक-असिस्टेड तकनीकों के माध्यम से हमारी टीम सटीक उपचार, अंगों और उनकी कार्यक्षमता को सुरक्षित रखने, ऑपरेशन के बाद होने वाली असुविधा को कम करने और तेजी से रिकवरी सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करती है। सेवाओं में परामर्श, उपचार योजना, हाई-रिस्क कैंसर सर्जरी और मल्टीडिसिप्लिनरी दृष्टिकोण के साथ लॉन्ग टर्म फॉलो-अप देखभाल शामिल हैं।”
इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका की महानगरों से बाहर भी विशेष और एडवांस्ड स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। रोहतक समुदाय के करीब विशेषज्ञ जीआई ऑनकोसर्जरी ओपीडी सेवाएं उपलब्ध कराकर, अस्पताल का उद्देश्य समय पर निदान, व्यक्तिगत उपचार और निरंतर देखभाल सुनिश्चित करना है, ताकि मरीजों को अपने घर के नजदीक विश्वस्तरीय चिकित्सा विशेषज्ञता प्राप्त हो सके।



Social Plugin