पटना: नई दिल्ली स्थित बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बिहार की 36-वर्षीय महिला का सफल इलाज कर उन्हें गंभीर और लगातार रहने वाले पीठ दर्द से राहत दिलाई, जिससे वह फिर से दर्द-मुक्त और सक्रिय जीवन जीने में सक्षम हो सकीं।
मरीज, सुश्री सबिता कुमारी, लंबे समय से क्रॉनिक लोअर बैक पेन से जूझ रही थीं, जो समय के साथ इतना बढ़ गया कि खड़े होना, चलना और घर के सामान्य काम करना भी बेहद मुश्किल हो गया था। उन्हें पीठ से दोनों पैरों तक फैलने वाला दर्द, दाएं पैर में सुन्नपन और झनझनाहट की समस्या भी थी, जिससे उनकी लाइफ क्वालिटी पर गंभीर असर पड़ा।
चलने-फिरने की क्षमता खोने और दूसरों पर निर्भर होने की चिंता के चलते उन्होंने बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज करवाने का फैसला किया। यहाँ उनकी जांच ऑर्थो-स्पाइन, एम.आई.एस एवं रोबोटिक स्पाइन सर्जरी विभाग के वाइस चेयरमैन और हेड - डॉ. पुनीत गिरधर ने की। विस्तृत जांच के बाद पता चला कि उन्हें L4–L5 और L5–S1 लेवल पर लम्बर कैनाल स्टेनोसिस है, जिसमें स्पाइनल कैनाल नैरो होने की वजह से नसों पर दबाव डालता है। इसी कारण चलने पर पैरों में दर्द और भारीपन महसूस होता था, जिससे उन्हें बार-बार रुकना पड़ता था और उनकी सामान्य गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं।
बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ऑर्थो-स्पाइन, एम.आई.एस एवं रोबोटिक स्पाइन सर्जरी विभाग के वाइस चेयरमैन और हेड - डॉ. पुनीत गिरधर, ने कहा, “पूरी जांच के बाद हमने मिनिमली इनवेसिव सर्जरी तकनीक MITLIF (मिनिमली इनवेसिव ट्रांसफोरामिनल लम्बर इंटरबॉडी फ्यूजन) के साथ स्पाइनल फिक्सेशन करने का निर्णय लिया। इस प्रक्रिया से नसों पर दबाव कम करने और रीढ़ को स्थिर करने में मदद मिली। छोटे चीरे, कम ब्लड लॉस, तेज रिकवरी और कम पोस्ट-ऑपरेटिव डिस्कम्फर्ट इसके प्रमुख फायदे हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ दर्द कम करना नहीं, बल्कि मरीज का आत्मविश्वास और स्वतंत्रता भी वापस दिलाना था।”
सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हुई और सबिता ने तेजी से रिकवरी दिखाई। ऑपरेशन के एक दिन के भीतर ही उन्हें चलने-फिरने के लिए तैयार कर दिया गया और दो दिनों में स्थिर स्थिति में हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें दर्द से काफी राहत मिली और उनकी न्यूरोलॉजिकल फंक्शन भी सुरक्षित रही।
आज सबिता अपने रोजमर्रा के कामकाज में वापस लौट चुकी हैं और पहले की तरह दर्द से मुक्त जीवन जी रही हैं। यह केस एडवांस मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी की प्रभावशीलता को दर्शाता है, जो कॉम्प्लेक्स स्पाइन समस्याओं के इलाज में तेज रिकवरी, कम हॉस्पिटल में रहने की अवधि और बेहतर लाइफ क्वालिटी सुनिश्चित करता है।
यह सफलता बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की एडवांस, पेशेंट-सेंट्रिक केयर देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के साथ हॉस्पिटल देशभर के मरीजों के लिए बेहतर परिणाम और तेज रिकवरी सुनिश्चित करते हुए स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है।



Social Plugin