मेरठ। हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब दिल्ली-एनसीआर
तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर और आधुनिक परामर्श सेवाएं
यहीं मेरठ में उपलब्ध होंगी।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा ने शहर में कार्डियक
सर्जरी (CTVS) ओपीडी की शुरुआत की है।
इस सुविधा की लॉन्चिंग पर मैक्स हॉस्पिटल नोएडा के कार्डियक
सर्जरी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. (ब्रिगेडियर) जी.एस. नागी
और संतोष हॉस्पिटल मेरठ के कार्डियोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ.
अभिषेक कुमार मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि वे हर महीने के पहले और तीसरे बुधवार
को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेरठ में उपलब्ध रहेंगे।
डॉ. नागी ने कहा कि भारत में हृदय रोग का बोझ लगातार बढ़ रहा है।
यह देश में मौत का प्रमुख कारण बन चुका है। चिंता की बात यह है कि यहां बीमारी कम उम्र
में ही सामने आ रही है और मृत्यु दर भी अधिक है।
उन्होंने बताया कि जानकारी और सुविधाओं के अभाव में मरीज अक्सर सही
इलाज के लिए भटकते रहते हैं। समय पर इलाज न मिलने से कई बार स्थिति बिगड़ जाती है।
इसी को देखते हुए मेरठ में ओपीडी शुरू की गई है।
डॉ. नागी के मुताबिक, नई सेवा का मकसद है कि लोगों तक विशेषज्ञ परामर्श
सीधे पहुंचे। साथ ही उन्हें यह जानकारी दी जा सके कि कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में किस
तरह की नई प्रगति हो रही है।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा का कार्डियक सर्जरी
विभाग देशभर में अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए जाना जाता है। यहां एडल्ट और बच्चों
की हार्ट सर्जरी, मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीकें उपलब्ध हैं।
अस्पताल में एऑर्टिक और लंग सर्जरी जैसे जटिल ऑपरेशन भी किए जाते
हैं। इसके अलावा, यहां का ECMO प्रोग्राम गंभीर मामलों में हृदय और फेफड़ों
को अस्थायी सहारा देता है। इस तकनीक ने अब तक कई जिंदगियां बचाई हैं।
डॉ. नागी ने कहा कि लोग अक्सर शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते
हैं। हल्की छाती में दर्द, थकान या सांस लेने में तकलीफ को सामान्य मानकर अनदेखा किया
जाता है। यही आगे चलकर बड़े खतरे का कारण बन सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सही जांच और उपचार शुरू कर दिया जाए,
तो न केवल जान बच सकती है बल्कि मरीज सामान्य जीवन भी जी सकता है।
यह ओपीडी उन मरीजों के लिए खास फायदेमंद होगी जिन्हें अब तक राय
लेने के लिए दिल्ली या नोएडा जाना पड़ता था। अब वे अपने शहर में ही विशेषज्ञ डॉक्टर
से मिल पाएंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें सीधे मैक्स हॉस्पिटल नोएडा रेफर किया
जाएगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
डॉ. नागी ने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ सर्जरी करना नहीं है,
बल्कि लोगों को जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा – “हमारे देश में लोग यह नहीं जानते
कि कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। जागरूकता की कमी की वजह से मरीज गंभीर स्थिति में
पहुंच जाते हैं। अगर समय पर परामर्श लिया जाए तो 70-80 प्रतिशत मामलों में बड़े खतरे
से बचा जा सकता है।”
नई ओपीडी सुविधा से मेरठ ही नहीं बल्कि मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, गाज़ियाबाद,
बुलंदशहर और बागपत जैसे आसपास के जिलों के मरीजों को भी फायदा होगा। अब लंबा सफर तय
करने की मजबूरी नहीं रहेगी।
अस्पताल प्रशासन का मानना है कि यह पहल छोटे और बड़े शहरों के बीच
स्वास्थ्य सेवाओं की खाई को कम करेगी। बड़े अस्पतालों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता
स्थानीय स्तर पर होगी तो मरीजों को महानगर जैसी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।
मेरठ में शुरू हुई मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा की कार्डियक सर्जरी ओपीडी हृदय रोगियों के लिए नई उम्मीद है। डॉ. (ब्रिगेडियर) जी.एस. नागी जैसे अनुभवी विशेषज्ञ की मौजूदगी मरीजों के लिए भरोसे का बड़ा कारण बनेगी।
Social Plugin