57 वर्षीय महिला मरीज को मिला नया जीवन, एडवांस ओवेरियन कैंसर की सफल सर्जरी I

Ticker

15/recent/ticker-posts

57 वर्षीय महिला मरीज को मिला नया जीवन, एडवांस ओवेरियन कैंसर की सफल सर्जरी I

57 वर्षीय महिला मरीज को मिला नया जीवन

मेरठ, 26 फरवरी 2024।मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज  मैक्स मेड सेंटर मेरठ में एक अवेयरनेस सेशन आयोजित किया।इस दौरान एक ऐसी महिला के केस पर जानकारी दी गई जो एडवांस ओवेरियन कैंसर से पीड़ित थी। 


इस मौके पर मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर आलोक नारंग मौजूद रहे. उनके साथ 57 वर्षीय महिला मरीज निधि बिसारिया भी रहीं जिन्हें एडवांस ओवेरियन कैंसर डायग्नोज हुआ था और यहां उनकी सफल सर्जरी की गई। 


इस केस के बारे में जानकारी देते हुए मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर आलोक नारंग ने बताया, "निधि बिसारिया का केस काफी चुनौतीपूर्ण था। उनके अंदर बड़ा लेफ्ट ओवेरियन मास पाया गया जिसमें बड़ी आंत का हिस्सा भी शामिल था और पेट के दूसरे हिस्सों तक भी ये फैला था।मामले की पेचीदगी को देखते हुए हमारी टीम ने साइटोरिडक्टिव सर्जरी करने का प्लान किया जिसमें यूट्स हटाया जाता है. इसके अलावा दोनों ट्यूब और ओवेरी के साथ आंत का हिस्सा, लिम्फ नोड्स और ओमेंटम भी हटाया जाता है. सर्जरी में मल निकलने के लिए रास्ता भी बनाया गया। 


डॉक्टर  ने बताया, "सर्जरी के बाद निधि बिसारिया को परेशानियां हुईं।उन्हें गंभीर इंफेक्शन हुआ और अस्थमा के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई। जरूरत के हिसाब से इलाज शुरू किया गया और शुरुआत में सुधार के बाद उनकी अचानक तबियत बिगड़ने लगी और इस बार उन्हें शरीर के बाएं हिस्से में कमजोरी महसूस हुई, ये समस्या क्यों हुई, इसे समझना थोड़ा मुश्किल था। लिहाजा, टेस्ट किए गए, ब्रेन का एमआरआई किया गया जिसमें दाहिने हिस्से में ब्रेन इन्फार्कशन का पता चला और 2डी ईको कार्डियोग्राफी से पता चला कि उनके दिल में छेद है जो बचपन से ही था। 


कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, पल्मोनोलॉजिस्ट और इंटेंसिविस्ट की मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज की मल्टीडिसीप्लिनरी टीम ने मिलकर निधि बिसारिया की कॉम्प्लेक्स सिचुएशन का हल तलाशने की कोशिश की।अपनी विशेषज्ञता से ये टीम निधि बिसारिया को ठीक करने में सफल रही और वो धीरे-धीरे रिकवरी करने लगीं।मल के लिए जो डायवर्जन बनाया गया था जून 2023 में उसे बंद करने के लिए सर्जरी की गई. फिलहाल, निधि बिसारिया को मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज में टारगेटेड थेरेपी दी जा रही हैं और वो अच्छी हालत में हैं। 

💡 Enjoying the content?

For getting latest content, Please Follow us.

Follow Us