मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने पानीपत में विशेष कैंसर ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

Ticker

15/recent/ticker-posts

मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने पानीपत में विशेष कैंसर ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने पानीपत में विशेष कैंसर ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

पानीपत, नवंबर 20, 2026: मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने पानीपत स्थित डी के गैस्ट्रोकेयर क्लिनिक एंड हॉस्पिटल में विशेष कैंसर ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी का उद्घाटन मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. (प्रो.) एस.वी.एस देव और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अजीत सिंह ओबेरॉय की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर डी के गैस्ट्रोकेयर क्लिनिक एंड हॉस्पिटल, पानीपत के चेयरमैन एवं जीआई सर्जरी – गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. डीके सिंह भी मौजूद रहे। 


डॉ. (प्रो.) एस.वी.एस देव और डॉ. अजीत सिंह ओबेरॉय हर महीने के तीसरे सोमवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक डी के गैस्ट्रोकेयर क्लिनिक एंड हॉस्पिटल, पानीपत में उपलब्ध रहेंगे। यहां मरीज प्राथमिक परामर्श के साथ-साथ फॉलोअप के लिए भी विशेषज्ञों से मिल सकेंगे।

इस अवसर पर मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. (प्रो.) एस.वी.एस देव ने कहा, "जागरूकता की कमी के कारण लोग अक्सर कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं और बीमारी के गंभीर अवस्था में पहुंचने पर ही डॉक्टर के पास जाते हैं। लोगों को बचाव के उपायों, जीवनशैली में जरूरी बदलाव और नियमित रूप से स्वयं की जांच करने के महत्व के बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी है। आज मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद से कैंसर का ऑपरेशन अधिक सटीकता के साथ किया जा सकता है। इससे मरीज को जल्दी रिकवरी और बेहतर उपचार परिणाम मिलते हैं। समय पर स्क्रीनिंग और शुरुआती पहचान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि शुरुआती अवस्था में कैंसर का इलाज सर्जरी से अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। इससे मरीज के जीवित रहने की संभावना और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है।" 


मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अजीत सिंह ओबेरॉय ने कहा, "इस ओपीडी का उद्देश्य शरीर में गांठ, खून की उल्टी, निगलने में परेशानी, बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन कम होना और कैंसर से जुड़े अन्य लक्षणों से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक मरीजों में समय रहते बीमारी की पहचान हो सके और उन्हें सही उपचार मिल सके। इस ओपीडी के माध्यम से मरीजों को व्यापक परामर्श, उपचार की योजना और फॉलोअप की सुविधा मिलेगी। इसमें नवीनतम चिकित्सा तकनीकों का भी सहयोग लिया जाएगा।" 


इस ओपीडी सेवा की शुरुआत से पानीपत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अपने शहर में ही कैंसर विशेषज्ञों से परामर्श, दूसरी राय और आधुनिक उपचार विकल्पों की जानकारी मिल सकेगी। इससे मरीजों को विशेषज्ञ सलाह के लिए दिल्ली तक यात्रा करने की जरूरत कम होगी। साथ ही, यह पहल कैंसर की शुरुआती पहचान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने में भी मददगार साबित होगी। 

💡 Enjoying the content?

For getting latest content, Please Follow us.

Follow Us