स्विस तकनीक से करनाल के मरीजों को मिलेगी विश्वस्तरीय और हाई प्रिसिशन आई केयर
करनाल, 28 जून, 2026: सेंटर फॉर साइट करनाल ने आज अत्याधुनिक FEMTO LDV Z8 लॉन्च करने की घोषणा की। यह दुनिया के सबसे एडवांस फेम्टोसेकंड लेजर प्लेटफॉर्म्स में से एक है, जिसका उपयोग लेजर मोतियाबिंद सर्जरी, विजन करेक्शन, कॉर्निया प्रक्रियाओं और केराटोकोनस के उपचार में किया जाता है। इस तकनीक की उपलब्धता पहली बार करनाल और आसपास के क्षेत्र के मरीजों के लिए सुनिश्चित हुई है।
इस तकनीक का औपचारिक उद्घाटन सेंटर फॉर साइट – सरस्वती नेत्रालय, करनाल में आयोजित समारोह में हरियाणा सरकार के करनाल विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री जगमोहन आनंद जी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर करनाल नगर निगम की चेयरपर्सन श्रीमती रेनू बाला जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में श्री आनंद कुमार शर्मा (IAS), डिप्टी कमिश्नर, करनाल तथा श्री नरेंद्र बिजारणिया (IPS), पुलिस अधीक्षक, करनाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री जगमोहन आनंद जी, माननीय विधायक, करनाल ने कहा, "अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं केवल महानगरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। करनाल में FEMTO LDV Z8 जैसी विश्वस्तरीय तकनीक का आना हमारे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं सेंटर फॉर साइट को बधाई देता हूं कि उन्होंने करनाल और आसपास के जिलों के लोगों तक वैश्विक स्तर की आई केयर तकनीक पहुंचाई है।"
तकनीक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के चेयरमैन एवं मेडिकल डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) महिपाल एस. सचदेव ने कहा, "लगभग तीन दशकों से सेंटर फॉर साइट देशभर के मरीजों तक आई केयर की नवीनतम तकनीकों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। SMILE जैसी क्रांतिकारी तकनीक को अपनाने से लेकर दुनिया का पहला आई केयर नेटवर्क बनने तक, जिसने SILK तकनीक शुरू की, हमारा उद्देश्य हमेशा एडवांस विजन करेक्शन और बेहतर आई केयर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा है। करनाल में FEMTO LDV Z8 का लॉन्च विश्वस्तरीय तकनीक, बेहतर सर्जिकल प्रिसिशन और मरीजों की जरूरत के अनुरूप पर्सनलाइज्ड उपचार उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।"
विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेनू बाला जी, चेयरपर्सन, नगर निगम करनाल ने कहा, "बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी समाज के समग्र विकास और लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। करनाल में FEMTO LDV Z8 जैसी एडवांस आई केयर तकनीक उपलब्ध होने से हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा और शहर आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के एक प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत होगा।"
श्री आनंद कुमार शर्मा (IAS), डिप्टी कमिश्नर, करनाल ने कहा, "जो स्वास्थ्य संस्थान नई तकनीकों को अपनाते हैं, वे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस अत्याधुनिक तकनीक की शुरुआत सेंटर फॉर साइट की स्थानीय स्तर पर विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और मरीजों को विशेषज्ञ उपचार तक आसान पहुंच देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"
श्री नरेंद्र बिजारणिया (IPS), पुलिस अधीक्षक, करनाल ने कहा, "अच्छी दृष्टि बेहतर जीवन और कार्यक्षमता का आधार है। यह खुशी की बात है कि अब करनाल में ही अत्याधुनिक आई केयर तकनीक उपलब्ध है। ऐसे प्रयास स्थानीय स्वास्थ्य ढांचे पर लोगों का विश्वास बढ़ाते हैं और पूरे समाज को लाभ पहुंचाते हैं।"
सरस्वती नेत्रालय – सेंटर फॉर साइट करनाल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सलिल गुप्ता ने कहा, "FEMTO LDV Z8 लेजर आधारित आई सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। चाहे प्रीमियम लेंस के साथ मोतियाबिंद सर्जरी हो, CLEAR के माध्यम से एडवांस फ्लैपलेस विजन करेक्शन, ब्लेड-फ्री LASIK फ्लैप निर्माण, कॉर्निया ट्रांसप्लांट या केराटोकोनस का उपचार, यह तकनीक अधिक प्रिसिशन, बेहतर सर्जिकल प्लानिंग और प्रत्येक मरीज के लिए पर्सनलाइज्ड उपचार सुनिश्चित करती है। हमें गर्व है कि हम करनाल के मरीजों को उनके अपने शहर में विश्वस्तरीय आई केयर तकनीक उपलब्ध करा रहे हैं।"
इस लॉन्च के साथ अब करनाल और आसपास के जिलों के मरीजों को एडवांस लेजर आधारित आई केयर के लिए बड़े महानगरों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें अपने शहर के निकट ही विश्वस्तरीय तकनीक आधारित उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
Ziemer Ophthalmic Systems द्वारा विकसित FEMTO LDV Z8 एक अत्याधुनिक फेम्टोसेकंड लेजर प्लेटफॉर्म है, जो लेजर असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी, CLEAR विजन करेक्शन, ब्लेड-फ्री LASIK, कॉर्निया ट्रांसप्लांट और केराटोकोनस के उपचार जैसी एडवांस आई केयर प्रक्रियाओं को अधिक सुरक्षित और सटीक बनाता है। इसकी इंटीग्रेटेड इमेजिंग और पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लानिंग बेहतर सर्जिकल परिणाम, तेज रिकवरी और मरीजों के लिए उत्कृष्ट विजुअल रिजल्ट सुनिश्चित करती है।
इस तकनीक के शामिल होने से सेंटर फॉर साइट करनाल की विश्वस्तरीय और व्यापक आई केयर सेवाएं प्रदान करने की क्षमता और मजबूत हुई है। लगभग तीन दशकों के अनुभव और आई केयर में निरंतर नवाचार के साथ सेंटर फॉर साइट विजन करेक्शन के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है तथा एक ही छत के नीचे मरीजों को सभी प्रकार की विशेषज्ञ आई केयर सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
सेंटर फॉर साइट के बारे में
पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महिपाल एस. सचदेव द्वारा वर्ष 1996 में स्थापित सेंटर फॉर साइट भारत के अग्रणी आई केयर नेटवर्क्स में से एक है। देशभर में इसके 95 से अधिक सेंटर, 350 से अधिक आई स्पेशलिस्ट्स की टीम तथा लगभग तीन दशकों का क्लिनिकल अनुभव है।
संस्थान मोतियाबिंद, LASIK एवं रिफ्रैक्टिव सर्जरी, CLEAR, SILK, SMILE, रेटिना, कॉर्निया, ग्लूकोमा, ऑक्यूलोप्लास्टी, पीडियाट्रिक ऑप्थैल्मोलॉजी तथा एडवांस विजन करेक्शन सहित व्यापक आई केयर सेवाएं प्रदान करता है, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।



Social Plugin