पानीपत, अप्रैल 27, 2026: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग ने आज मैक्स मेडसेंटर पानीपत में अपनी विशेष न्यूरोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का उद्घाटन मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग के न्यूरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर - डॉ. मनोज खनल, की मौजूदगी में किया गया।
डॉ. मनोज खनल, हर महीने के चौथे मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक मैक्स मेडसेंटर, पानीपत ,में प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग, के न्यूरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर - डॉ. मनोज खनल, ने कहा, “न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के प्रभावी प्रबंधन के लिए एक समग्र और प्रोएक्टिव अप्रोच जरूरी है, जिसमें हेल्दी लाइफस्टाइल, समय पर पहचान और एडवांस ट्रीटमेंट स्ट्रेटेजी का सही संयोजन शामिल होता है। बैलेंस्ड डाइट, नियमित एक्सरसाइज, अच्छी नींद, स्ट्रेस कंट्रोल और हाइपरटेंशन, डायबिटीज व हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी स्थितियों का सही मैनेजमेंट ब्रेन हेल्थ को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, अचानक कमजोरी, तेज सिरदर्द, दौरे, याददाश्त में कमी, कंपन या व्यवहार में बदलाव जैसे लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है, क्योंकि देरी से गंभीर जटिलताएं और लंबे समय तक रहने वाली विकलांगता हो सकती है।“
डॉ. मनोज, ने आगे बताया, “यहां एक्यूट स्ट्रोक मैनेजमेंट (IV थ्रोम्बोलाइसिस), ऑटोइम्यून न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स, क्रॉनिक और गंभीर सिरदर्द, पार्किंसन डिजीज, एपिलेप्सी, डिमेंशिया जैसी कई न्यूरोलॉजिकल स्थितियों का विशेष उपचार उपलब्ध है। इसके साथ ही मूवमेंट डिसऑर्डर्स और स्पास्टिसिटी के लिए बोटुलिनम टॉक्सिन (बोटॉक्स) जैसी एडवांस थेरेपी, एडवांस न्यूरोइमेजिंग और मिनिमली इनवेसिव इंटरवेंशंस के माध्यम से समय पर डायग्नोसिस, पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट और बेहतर क्वालिटी ऑफ लाइफ सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।“
इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के माध्यम से मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग, का उद्देश्य मेट्रो शहरों से बाहर भी वर्ल्ड-क्लास न्यूरोलॉजी केयर की पहुंच को बढ़ाना है, ताकि आसपास के क्षेत्रों के मरीज बिना लंबी दूरी तय किए एक्सपर्ट कंसल्टेशन और सेकेंड ओपिनियन प्राप्त कर सकें। साथ ही, यह पहल लोकल ओपीडी सेटअप के जरिए आसान फॉलो-अप और ट्रीटमेंट की निरंतरता सुनिश्चित करती है, जिससे मरीजों के लिए इलाज अधिक सुविधाजनक और सुलभ बनता है।



Social Plugin